सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस का हाेगा संचालन, उद्घाटन 2 अक्टूबर को

 


जयपुर, 30 सितंबर (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह रेलसेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इस रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 अक्टूबर को तथा नियमित रेलसेवा का संचालन 3 अक्टूबर से किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09103, सूरत-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा 2 अक्टूबर शुक्रवार को सूरत से प्रातः 10.00 बजे रवाना होकर शाम 17.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर एवं जावर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक होगा।

3 अक्टूबर से नियमित रेलसेवा का संचालन

उद्घाटन स्पेशल के बाद यह रेलसेवा नियमित रूप से गाड़ी संख्या 26903/26904 सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 26904, उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन उदयपुर सिटी से 15.35 बजे रवाना होकर 23.00 बजे सूरत पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 26903, सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सूरत से 06.10 बजे रवाना होकर 13.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

नियमित वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर एवं जावर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक होगा।

उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत का संचालन बंद

गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन 2 अक्टूबर से बंद किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश