उचित मूल्य दुकानों के साक्षात्कार स्थगित
Apr 17, 2026, 17:56 IST
जोधपुर, 17 अपै्रल (हि.स.)। कार्यालय जिला रसद अधिकारी प्रथम, जोधपुर के क्षेत्राधिकार अंतर्गत तहसील बावड़ी एवं नगर निगम क्षेत्र में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं।
पूर्व में इन साक्षात्कारों का आयोजन 21 एवं 22 अप्रैल को किया जाना निर्धारित था। जिला रसद अधिकारी (प्रथम) ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक कारणों से इन साक्षात्कारों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नई तिथियों एवं अन्य संबंधित सूचनाओं के लिए विभागीय आदेशों की प्रतीक्षा करें। अधिकारी ने यह भी बताया कि साक्षात्कार की नई तिथियों की घोषणा अलग से की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश