डूंगरपुर में आरएएस अधिकारियों के तबादले, एसडीओ के दायित्व बदले
डूंगरपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को जारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों की तबादला सूची में डूंगरपुर जिले के उपखंड अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। जिले के भीतर अधिकारियों का स्थानांतरण करने के साथ अन्य जिलों से भी अधिकारियों को डूंगरपुर में पदस्थापित किया गया है।
सूची के अनुसार मणीलाल तीरगर को उपखंड अधिकारी साबला से स्थानांतरित कर उपखंड अधिकारी आसपुर लगाया गया है। संजय चरपोटा को उपखंड अधिकारी गलियाकोट से स्थानांतरित कर उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार को उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर-सीकर से उपखंड अधिकारी चिखली लगाया गया है।
विकास मोहन भाटी को उपखंड अधिकारी डीडवाना से स्थानांतरित कर मणीलाल तीरगर के स्थान पर उपखंड अधिकारी साबला नियुक्त किया गया है। वहीं, रमेशचंद्र बहडिया उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण को संजय चरपोटा के स्थान पर उपखंड अधिकारी गलियाकोट लगाया गया है।
कार्मिक विभाग ने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव को देखते हुए सभी अधिकारियों को बिना अवकाश या कार्यग्रहणकाल लिए तत्काल प्रभाव से नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष