रामनवमी पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिटी पैलेस में की पूजा-अर्चना

 


जयपुर, 26 मार्च (हि.स.)। रामनवमी के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिटी पैलेस स्थित सीताराम जी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी के जीवन में खुशहाली, सद्भाव और उन्नति का आशीर्वाद मांगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश