राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती: आवेदन की बुधवार अंतिम तिथि
जयपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। राजस्थान पुलिस में विशेषज्ञ युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर डेटा आधारित, तकनीक-सक्षम और आधुनिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए शुरू की गई ‘यंग प्रोफेशनल्स भर्ती’ में आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 है। भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर होगी।
एडीजी क्राइम बिपिन कुमार पांडे ने बताया कि कुल 5 पदों पर विशेषज्ञ युवाओं का चयन किया जाएगा। इनमें क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग कंट्रोल और एआई इन पुलिसिंग के क्षेत्र शामिल हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म व विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन कमरा नंबर 217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर-302015 में जमा किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in अथवा adgprules@rajpolice.gov.in पर ई-मेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश