राजस्थान आवासन मंडल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता 19 से

 


जयपुर, 06 मार्च (हि.स.)। 30 वीं राजस्थान आवासन मंडल कर्मचार खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 19 मार्च से किया जा रहा है। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारियों की 30वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 19 स 22 मार्च तक नीरजा मोदी स्कूल मानसरोवर में आयोजित की जाएगी।

खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक मधुर मलिक ने बताया कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों की चार जोन में टीमों का गठन किया गया है। जोन मुख्यालय, अतिरिक्त मुख्य अभियंता-प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की टीमें टाई के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेगी। खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबॉल, बास्केटबाल, शंतरज, बैडमिटंन, कैरम के अतिरिक्त एथिलेक्ट की प्रतियोगिता का आयोजन करने के साथ ही महिलाओं एवं अधिकारियों के लिए अलग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेलकूद प्रतियोगिता में केन्द्रीय अनुशासन समिति के संयोजक गोपाल सिंह सचिव राजस्थान आवासन मण्डल, आयोजन समिति के संयोजक मुख्य अभियंता-प्रथम अमित अग्रवाल केन्द्रीय खेलकूद संचालन समिति के संयोजक मधुर मलिक को मनोनीत किया गया है। खेलकूद प्रतियोगिता में 55 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए केरम, एकल बेडमिंटन, टेबल टैनिस, 100 मीटर तेज चाल, टग ऑफ वार सहित मण्डल महिलाकर्मियों के लिए 50 मीटर की तेज चाल म्यूजिकल चेयर, बेडमिंटन की प्रतियोगितायें सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश