सिंधी समाज ने अपनी मेहनत ,लगन और ईमानदारी से अपना मुकाम हासिल किया - देवनानी

 


बांसवाड़ा, 24 मई (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को बांसवाड़ा के संत कंवर नगर स्थित नवनिर्मित श्री झूलेलाल मंदिर में भगवान श्री झूलेलाल साईं, हिंगलाज माता, प्रभु श्री राम, संत कंवर राम साहेब के दर्शन कर आरती की।

इस अवसर पर सिंधी समाज अध्यक्ष अनिल मैठानी ने देवनानी का साफा, ओपरणा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा मंत्री भवानी जोशी, लाभचंद पटेल, दीपक जोशी, राजेश कटारा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने अखंड भारत सिंध से 1947 में बंटवारे का दर्द देखा। भारत में आकर सिंधी समाज ने अपनी ईमानदारी , मेहनत और लगन से पुनः अपना मुकाम हासिल करते हुए अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। सिंधी समाज कभी मांगने वाला समाज नहीं हमेशा पुरुषार्थ के साथ देने वाला समाज रहा है।

उन्होंने कहा आज सिंधी समाज की जनसंख्या मात्र एक प्रतिशत है किंतु आज देश में टैक्स देने में समाज का योगदान 24 प्रतिशत है। राष्ट्र गान में बंगाल, सिंध, गुजरात, मराठा है। इस अवसर पर सचिव डॉ हरिश्चंद्र लालवानी, घनश्याम आरतानी, लक्ष्मणदास मैठानी, राजेद्र संतवानी,राजेश रूपचंदानी, दिलीप आसवानी, विजय हरियाणी, अजीत चावला,गोपाल लालवानी, सुनील कालरा, रतन आसवानी,भानूप्रकाश गुरनानी, विनोद खेमनानी, आनंद रूपचंदानी, सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश