रेलगाडिय़ों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

 


जोधपुर, 22 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल में स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत मंगलवार को स्वच्छ रेलगाड़ी अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान रेलगाडिय़ों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत रेलगाडिय़ों के स्लीपर, एसी एवं जनरल श्रेणी के डिब्बों में गहन सफाई करवाई गई। साथ ही यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पेंपलेट वितरित किए गए तथा रेल यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रियों को स्वच्छता संबंधी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई तथा यात्रियों से रेलगाडिय़ों एवं रेलवे परिसर में गंदगी और कूड़ा-कचरा नहीं करने, कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

अभियान के दौरान स्टेशन परिसर एवं रेलगाडिय़ों की विशेष सफाई की गई तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल यात्रा के लिए स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश