किसान आंदोलन के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

 


जयपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। रेलवे द्वारा जालन्धर कैंट-चिहेडु रेलखण्डो के मध्य किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14719, बीकानेर-अमृतसर रेलसेवा 23.11.23 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह लुधियाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लुधियाना-अमृतसर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाडी संख्या 14720, अमृतसर-बीकानेर रेलसेवा 24.11.23 को अमृतसर के स्थान पर लुधियाना से संचांलित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अमृतसर-लुधियाना स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 14654, अमृतसर-हिसार रेलसेवा 23.11.23 को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14743, हिसार-लुधियाना रेलसेवा 24.11.23 को रद्द रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप