जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को दिए सुरक्षा टिप्स

 


चित्तौड़गढ़, 16 मई (हि.स.)। जीआरपी थाना चित्तौड़गढ़ ने रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। थानाधिकारी अनिल देवल ने पुलिस जाप्ते के साथ महिलाओं को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी।

रेलवे थानाधिकारी चित्तौड़गढ़ अनिल देवल ने स्टेशन के प्लेटफार्म पर महिलाओं को समझाते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी या प्रताड़ना होने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिला यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान सजग और जागरूक रहें। अपना सामान का पूरा ध्यान रखें। मोबाइल चार्ज में लगाते समय वहीं मौजूद रहें, सोए नहीं। चार्जिंग के दौरान लापरवाही से मोबाइल चोरी की घटनाएं होती हैं। जीआरपी ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी पंपलेट भी बांटे और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल