जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवाओं का साबरमती स्टेशन पर होगा ठहराव

 


जयपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा अहमदाबाद स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य करवाया जा रहा है। इस कार्य के मद्देनजर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की दो रेलसेवाओं का अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाओं का साबरमती स्टेशन पर ठहराव 21 मई तक विस्तारित किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 22 नवम्बर से 21 मई 27 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 05.20 बजे आगमन एवं 05.30 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 22 नवम्बर से 21 मई .2027 तक हडपसर से प्रस्थान करेगी, वह अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 07.20 बजे आगमन एवं 07.30 बजे प्रस्थान करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश