उत्तर पश्चिम रेलवे : आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित
जोधपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य स्थित मेडता रोड स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई, गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 25 मई, गाड़ी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई और गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर- जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को रद्द रहेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को जोधपुर के स्थान पर डेगाना से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-डेगाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को जोधपुर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 23 मई को अबोहर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 24 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी वह डेगाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 24 मई को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह डेगाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं :
गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-लूनी-मारवाड ज.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं.व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-फलौदी-लालगढ-बीकानेर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मई को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मई को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं., पाली मारवाड, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मई को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं., पाली मारवाड, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं., पाली मारवाड, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश