तकनीकी कार्य के चलते गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से चलेगी

 


जयपुर, 09 जुलाई (हि.स.)।

उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली मंडल के कुरूक्षेत्र यार्ड - नरवाना रेलखंड में तकनीकी कार्य के लिए गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 19411,गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा जो 09 जुलाई को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोहतक-पानीपत-कुरूक्षेत्र होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा जुलाना, जींद, उचाना, नरवाना एवं कैथल स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश