रेल यात्रियों की संख्या बढ़ी, सितम्बर में रेलसेवाओं में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे
अजमेर, 27 अगस्त(हि.स)। रेलवे द्वारा सितम्बर माह में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 02 सितम्बर 26 से 30 सितम्बर 26 तक तथा अमृतसर से 03 सितंबर 26 से 01 अक्टूबर 26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 02 सितम्बर 26 से 30 सितंबर 26 तक तथा अमृतसर से 03सितम्बर 26 से 01 अक्टूबर 26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19625/19626, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 06 सितम्बर 26 से 27 सितम्बर 26 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 07 सितम्बर 26 से 28 सितम्बर 26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20993/20994, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 01 सितम्बर 26 से 30 सितम्बर 26 तक तथा उदयपुर सिटी से 02 सितम्बर 26 से 01 अक्टूबर 26 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी- असारवा- उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 01 सितम्बर 26 से 30 सितम्बर 26 तथा असारवा से 02 सितम्बर 26 से 01 अक्टूबर 26 तक 01 साधारण श्रेणी के डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01 सितम्बर 26 से 30 सितम्बर 26 तक एवं इंदौर से 04 सितम्बर 26 से 03अक्टूबर 26 तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में 01 सितम्बर 26 से 30 सितम्बर 26 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20995/20996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 05 सितम्बर 26 से 26 सितम्बर 26 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 06 सितम्बर 26 से 27 सितम्बर 26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष