“नगर थरपणा उत्सव” के तहत प्रचार रथों को किया रवाना, सभी के लिए गर्व और उत्सव का अवसर
बीकानेर, 19 अप्रैल (हि.स.)। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “नगर थरपणा उत्सव” के प्रचार-प्रसार की शुरुआत करते हुए दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया।
विधायक व्यास ने कहा कि बीकानेर का स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है, जिसे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विधायक सेवा केंद्र द्वारा इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी रहती है।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दीपक पारीक, सह संयोजक आशा आचार्य, राजेन्द्र पंवार, किशन चौधरी, चोरूलाल सुथार, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, विशाल गोलछा, प्रेेम गहलोत, धर्मपाल डूडी, प्रदीप उपाध्याय, शिव कुमार पांडिया, रामचन्द्र सोनी, जितेन्द्र बन, ओमप्रकाश कुमावत, अर्जुन कुमावत, संतोष आचार्य, नरेन्द्र नाथ पारीक आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव