राजमंदिर में सजी सितारों की महफिल: अंतस 2 का भव्य आगाज
जयपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। सोनम टेली फिल्म्स के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म 'अंतस 2' का सोनम टेली फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को प्रीमियर के दौरान दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिला और पूरा सिनेमा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
प्रीमियर के दौरान निर्देशक सुरेन्द्र स्वामी,प्रोड्यूसर सुरेश कुमार, सोनम जी एक्ट्रेस श्रेया खन्ना, एक्टर आलोक भारद्वाज, लेखक महेश रुणिवाल, हिंडोन विधायक अनीता जाटव, एसीपी अमजद खान, राजस्थानी एक्टर राज जांगिड़, श्रवण सागर, आरके सारा, राजवीर गुर्जर बस्सी, चरण सिंह पथिक, राधेश्याम पीपलवा, गणेश महाराज सहित कई लोग मौजूद रहे।
निर्देशक सुरेंद्र स्वामी की यह पहली बड़े स्तर की फिल्म है, जिसे दर्शकों और फिल्म जगत की हस्तियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। प्रीमियर के दौरान मौजूद अतिथियों ने फिल्म के निर्देशन, कहानी और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
फिल्म की कहानी राजस्थान की खूबसूरत लोकेशनों—जयपुर की सड़कों, राजसमंद और उदयपुर की झीलों—की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सरल और भावनात्मक प्रेम कथा है। ‘अंतस’ की सफलता के बाद आए इस सीक्वल में श्रेया खन्ना और आलोक भारद्वाज की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश