परंपरागत चंदा उड़ा कर बीकानेर नगर की खुशहाली की कामना
बीकानेर, 17 अप्रैल (हि.स.)। बीकानेर नगर के 539 वें स्थापना दिवस जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण,तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित श्री गणेश जी मंदिर में चंदा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, सीओ सिटी अनुज डाल, इतिहासकार प्रोफेसर भंवरलाल भादानी, कन्हैयालाल कल्ला, समाजसेवी द्वारका प्रसाद पचीसिया, साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी, जानकी नारायण श्रीमाली, चित्रकार हरि गोपाल हर्ष, भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा,किसन चौधरी, सुमित कोचर तथा आमजन तथा ने परंपरागत चंदा उड़ा कर बीकानेर नगर की खुशहाली की कामना की।
अपनी प्राचीन परंपरा को निभाते हुए अतिथियों ने आकाशां में उड़े म्हारो चंदो -लखमीनाथ मारी सहाय करें, सदा खुशहाली रेवे शहर में -अन्न धन रो भंडार भरे तथा गवरा दादी पून दे- टाबरियो रो चंदो उड़े, बोई काटा है... गीत गाकर चंदे उड़ाये।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि अतिथियों ने चंदा कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव