हर ललाट तिलक अभियान की शुरुआत बीकानेर से करेंगे प्रतापपुरी महाराज

 


बीकानेर, 11 मई (हि.स.)। सनातन धर्म साधना पीठ एवं विष्णु पुराण आयोजन समिति के द्वारा आगामी पुरुषोत्तम मास में समिति के हृदरातल में बनायी गयी कार्य योजना के तहत सनातन धर्म की आधारशिला को मजबूत करने के लिए हर ललाट तिलक अभियान 16 मई से शुरु किया जाएगा। जिसमें बीकानेर जिले के सवा लाख लोगों को तिलक करने के लिए प्रेरित करेंगे। 16 मई को ही इस अभियान की शुरुआत तारा-तारा मठ के महंत एवं पोकरण विधायक प्रताप पुरी महाराज द्वारा किया जाएगा। सवा लाख का लक्ष्य रखा है।

इस सम्बन्ध में आगामी पुरुषोत्तम मास में पहली बार बीकानेर की धर्म धरा पर विष्णु पुराण कथा आयोजन सम्बन्धी जानकारी देने के लिए बुलाए गए पत्रकाराें काे श्री मरुनायक व्यास पीठाधशीश्वर पुराण प्रवक्ता पंडित भाईश्री ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े बृजमोहन बिहानी, सुरेंद्र ओझा, गिरधार स्वामी, मूल सिंह राठौर, चेतन जोशी, रमन सांखला, पवन राठी, सुरेश चांडक, भवानी शंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

बिहानी ने बताया कि 17 मई से विष्णु पुराण कथा का समय दोपहर 1:15 से सायं 5:15 बजे तक रहेगा। कथा का स्थान रत्ताणी व्यासों की बगेची,पुष्करणा ग्राउंड के पीछे रहेगा। पहली बार हो रहे विष्णु पुराण कथा की मुख्य बात यह है कि 17 मई को जब कथा प्रारंभ होगी तो 108 विष्णु पुराण की पोथियां पूजन हेतु अलग-अलग यजमानगणों से संकल्प करवा कर कथा मंडप में विराजमान की जाएगी,जो 7 दिनों तक श्री विष्णु सहस्त्रनाम से अभिमंत्रित होकर पुनः यजमानगणों को प्रदान कर दी जाएगी। बीकानेर का कोई सनातनी भक्तजन यदि अपने नाम से पोथी बुकिंग करवाना चाहता है तो हमारी समिति से संपर्क कर सकता है।

प्रतिदिन कथा से पूर्व कथा पंडाल में मंडप पूजन अलग-अलग यजमानगणों के द्वारा किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से विष्णु सहस्रनामावली से तुलसी अर्चन किया जाएगा। कथा से पूर्व 16 मई को सायं 5:15 बजे सूरदासानी बगेची गोकुल सर्कल से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो बारह गुवा वार जिसमें माताएं बहने एक जैसी साड़ी पहनकर शोभा बढ़ाएगी।

कलश यात्रा हेतु समिति के द्वारा 1100 साड़ियां एवं 1100 कलश वितरण किये जायेंगे। जिसका आज 11 मई से रत्ताणी व्यासों की बगेची को वितरण केंद्र बनाया गया है। जिसमें हमारे समिति की महिला पदाधिकारीयों द्वारा सायं 6:00 बजे से 8:00 बजे तक रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव