नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस का व्हील लॉक अभियान

 


जोधपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन को देखते हुए कमिश्ररेट की यातायात पुलिस इन दिनों सख्त नजर आ रही है। दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटाने के साथ अब नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरूवार को भीड़भाड़ वाले भीतरी शहर में व्हील लॉक अभियान छेड़ा गया है। पुलिस ने कई वाहनों के व्हील लॉक की कार्रवाई कर चालान बनाए है। कार्रवाई डीसीपी शाहीन सी के निर्देश पर की गई है।

डीसीपी शाहीन सी. (यातायात व मुख्यालय)और डीसीपी शालिनी राज (यातयात) के निर्देश पर यातायात पुलिस ने भीतरी शहर में सख्ती शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने घंटाघर से नई सडक़ तक गलत पार्किंग करने वाले वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि घंटाघर, नई सडक़ क्षेत्र में जाम की स्थिति को देखते हुए नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश