पिंकसिटी प्रेस क्लब के समर कैम्प में बच्चों ने दी नृत्य,अभिनय एवं मार्शल आर्ट की मनमोहक प्रस्तुतियां

 




जयपुर, 22 जून (हि.स.)। पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर की ओर से आयोजित बाल अभिरूचि शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इस समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा और भाजपा नेता रवि नैयर शामिल हुए।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा, शिविर संयोजक अनिता शर्मा, कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी ने अतिथियों का मार्ल्यापण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

शिविर के दौरान बच्चों ने सीखी हुई कला का मंच पर प्रदर्शन किया। बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद एक से बढ़कर एक राजस्थानी लोक नृत्यों की रोचक प्रस्तुति से सभी को सराबोर कर दिया। कालबेलिया नृत्य, मार्शल आर्ट, वेस्टर्न डांस, राजस्थान का प्रसिद्ध चिरमी नृत्य एवं पंजाबी डांस के साथ अभिनय से सभी को बांधे रखा। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने प्रबन्ध कार्यकारिणी का आभार

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी को आयोजन की शुभकामनाएं दी। उन्होने प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्वार की मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कार्य शीघ्र करने की सहमति प्रदान की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस क्लब में होने वाले आयोजनो की सराहना की। उन्होने कहा की पूर्व में भी प्रेस क्लब में जामुन के पेड़ नाटक का बहुचर्चित मंचन हुआ था, उन्होने कहा कि पत्रकारों की हर संभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब में आकर उन्हें जो पारिवारिक माहौल दिखता है। उससे वे प्रसन्न है। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि इनमें अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बनने की क्षमता नजर आती है। उन्होंने अभिभावको को सम्बोधित करते हुए सलाह दी कि इन बच्चों को नियमित प्रशिक्षण दिलाने की आवश्यकता है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि समर कैम्प की तरह अनेक सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को प्रेस क्लब सभागार एवं भवन के जीर्णोद्धार की मांग की। इस अवसर पर बच्चों को प्रमाण-पत्र, बोतल, बैग एवं गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। क्लब महासचिव राजकुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश