दस-बारह वर्षों से अटका बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 185 कार्मिकों काे पीएफ का भुगतान
बीकानेर, 06 नवंबर (हि.स.)। बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत कार्मिकों का पिछले 10-12 वर्षों से लंबित चल रहा भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान दीपावली के अवसर पर किया गया। यह भुगतान, विधायक जेठानंद व्यास की पहल और निर्देश पर कॉलेज प्रशासन द्वारा 185 कार्मिकों के खातों में कुल 1.90 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।
विधायक जेठानंद व्यास के निर्देशों की पालना में कॉलेज के प्राचार्य संजीव जैन ने इस लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित करते हुए सभी 185 कार्मिकों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की। लंबे समय से पीएफ भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर यह राशि मिलने से राहत मिली।
इस पहल के लिए विधायक जेठानंद व्यास ने प्राचार्य संजीव जैन का आभार व्यक्त किया तथा कर्मचारियों के हित में लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए कॉलेज प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव