जयपुर डिस्कॉम में विश्वकर्मा दिवस पर सवैतनिक अवकाश
Sep 10, 2026, 19:34 IST
जयपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। जयपुर विद्युत वितरण निगम ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर को निगम कार्मिकों के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।
यह अवकाश नवीनतम संशोधित वेतनमानों में वर्णित पे-मेट्रिक्स लेवल-11 (पूर्ववर्ती ग्रेड पे 1750 से 4200 रूपए तक) में वर्गीकृत कार्मिकों को ही देय होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित