शौचालय में ज्यादा रुपये लेने पर पांच हजार का जुर्माना

 




जोधपुर, 27 अपै्रल (हि.स.)। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पे एंड यूज़ शौचालय के उपयोग के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली का मामला सामने आने पर रेलवे प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। शिकायत मिलते ही की गई जांच में पाया गया कि ठेकेदार द्वारा यूरिनल उपयोग के लिए पांच रुपये की वसूली की जा रही थी, जो निर्धारित नियमों के विपरीत है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया तथा जिम्मेदार स्टाफ को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया। रेलवे ने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर में यात्रियों से किसी भी प्रकार की अनियमित या अवैध वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यह कार्रवाई रेल मदद प्रणाली के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश