ग्रीष्मावकाश पर एक तरफा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
जयपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)।
रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एक तरफा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार
गाडी संख्या 09401, भुज-कोलकाता एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 30 अप्रेल गुरूवार को भुज से 15.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 05.15 बजे आगमन व 05.25 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 15.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गांधीधाम, बचाउ, पालनपुर, आबूरोड़, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा, रामपुरहाट, बोलपुर (शान्तिनिकेतन), वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 09 शयनयान, 07 साधारण, 01 कुर्सीयान श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के डिब्बे होगें।
गाडी संख्या 09501, राजकोट-कोलकाता एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 30 अप्रेल गुरूवार को राजकोट से 17.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 07.07 बजे आगमन व 07.17 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 17.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी । यह रेलसेवा मार्ग में वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा, रामपुरहाट, बोलपुर (शान्तिनिकेतन), वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 शयनयान, 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के डिब्बे होगें।
गाडी संख्या 09403, साबरमती-हावडा एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 1 मई शुक्रवार को साबरमती से 18.00 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 04.20 बजे आगमन व 04.30 बजे प्रस्थान कर रविवार को 15.30 बजे हावडा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा, रामपुरहाट, बोलपुर (शान्तिनिकेतन), वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 11 शयनयान, 04 साधारण, 01 कुर्सीयान श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के डिब्बे होगें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश