राखी पर यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-हावडा-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 


जयपुर, 24 अगस्त (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा राखी पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए खातीपुरा-हावडा-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09709, खातीपुरा-हावडा स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त, शनिवार को (01 ट्रिप) खातीपुरा से 17.00 बजे रवाना होकर रविवार को 22.15 बजे हावड़ा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09710, हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा 31.अगस्त, सोमवार को (01 ट्रिप) हावड़ा से 00.15 बजे रवाना होकर मंगलवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड,सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससीबी गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 23 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश