आगरा कैंट-असारवा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा ट्रेन का संचालन

 


जयपुर, 06 जून (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा हेतु आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 01910, आगरा कैंट - असारवा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 8 जून से 27 जुलाई तक (08 ट्रिप) आगरा कैंट से प्रत्येक सोमवार को 18.10 बजे रवाना होकर मंगलवार को 11.10 बजे असारवा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01909, असारवा-आगरा कैंट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 09 जून से 28 जुलाई तक (08 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक मंगलवार को 15.00 बजे रवाना होकर बुधवार को 07.45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में फतेेहपुर सीकरी, रूपबास,गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ, चन्देरिया, मावली, राणाप्रताप नगर, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर , शामलाजी रोड व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 09 साधरण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश