श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जयपुर मेट्रो की विशेष व्यवस्था, रात 01:10 बजे तक चलेगी मेट्रो

 


जयपुर, 03 सितंबर (हि.स.)।

जयपुर मेट्रो राष्ट्रीय पर्वो, त्यौहारों एवं उत्सवों के दिनो में भी जनता के प्रति अपना सामाजिक सरोकार पूरी तरह निभाता रहा है। इसी कड़ी में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 04 सितम्बर को जयपुर मेट्रो ट्रेन के फेरों की संख्या 218 कर दी गई हैं।

यातायात के सुगम संचालन के लिए परकोटा क्षेत्र में चलने वाले परिवहन साधन ई-रिक्शा, ई-ऑटो, ऑटो, सिटी या मिनी बसों इत्यादि का प्रवेश वर्जित रहेगा। अतः जयपुर मेट्रो प्रशासन द्वारा यातायात के सुगम संचालन के लिए मेट्रो के संचालन फेरों की संख्या बढ़ाते हुए अन्तिम मेट्रो ट्रेन का संचालन मानसरोवर से रात्रि 01:00 बजे एवं बड़ी चौपड़ से रात्रि 01:10 बजे तक किये जाने का निर्णय लिया गया हैं।

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक वैभव गालरिया ने मेट्रो प्रशासन की और से जयपुरवासियों तथा मेट्रो यात्रियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं दी और बताया कि मेट्रो यात्री संचालन की अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठा पाएगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश