ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 14 अप्रेल से

 


अजमेर, 09 अप्रेल(हि.स.)। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 14 अप्रेल 26 से किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09523, ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 14 अप्रेल 26 से 30 जून 26 तक (12 ट्रिप) ओखा से प्रत्येक मंगलवार को 10.20 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 04.10 बजे आगमन व 04.20 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09524, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रेल 26 से 01 जुलाई 26 तक (12 ट्रिप) शकूरबस्ती से प्रत्येक बुधवार को 13.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 18.20 बजे आगमन व 18.30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 13.00 बजे ओखा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में द्वारका, खंभालिया, जामनगर , हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, गुडगॉंव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष