कॉमनवेल्थ खेलों में उत्तर पश्चिम रेलवे के यशवीर सिंह ने जीता कांस्य पदक
जयपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कार्यरत यशवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम गौरवान्वित किया है।
यशवीर सिंह वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के किशनगढ़ स्टेशन पर वाणिज्य सह टिकट क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और अथक मेहनत के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक अर्जित किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय खेल जगत, बल्कि रेलवे का भी मान बढ़ाया है।
यशवीर सिंह की इस सफलता के पीछे उनके कोच राय सिंह का मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण भी महत्वपूर्ण रहा है।
यशवीर सिंह को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलताओं की कामना की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश