जयपुर में 15 दिसम्बर को आयोजित होगी पेंशन अदालत
जयपुर, 02 नवंबर (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की पेंशन एवं रेलकर्मियों के आश्रित परिवार पेंशनरों की पेंशन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए वर्ष 2026 की पेंशन अदालत का आयोजन 15 दिसम्बर को 11ः00 बजे उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभा कक्ष में किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, प्रधान कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी एवं अधिकारी तथा दिवंगत रेलकर्मियों के आश्रित परिवारजन, जिन्हें पेंशन अथवा परिवार पेंशन से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत है, वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 15 नवम्बर तक प्रधान कार्यालय, जयपुर में डाक द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा करवा सकते हैं। पेंशनर एवं परिवार पेंशनर अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्धारित तिथि को आवेदन पत्र के साथ व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश