जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस में 16 अगस्त तक नहीं लगेगी पार्सल वैन

 


जोधपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। बेंगलुरु सिटी स्टेशन पर यार्ड के पुनर्निर्माण कार्य के कारण जोधपुर-बेंगलुरु सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस में कुछ दिनों तक पार्सल वैन नहीं जोड़ी जाएगी। हालांकि ट्रेन का यात्री संचालन पूर्ववत रहेगा और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 20694 बेंगलुरु सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस में 13 जुलाई से 3 अगस्त तक तथा ट्रेन संख्या 20693 जोधपुर-बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस में 16 जुलाई से 6 अगस्त तक निर्धारित फेरों में लीज पर संचालित पार्सल वैन नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था केवल पार्सल वैन के लिए लागू रहेगी। ट्रेन का नियमित संचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार जारी रहेगा तथा यात्रियों की यात्रा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश