राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के नव प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की

 


जयपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोक भवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2024 और 2025 बैच के नव प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल बागडे ने इस दौरान नव प्रशिक्षु अधिकारियों को राष्ट्र प्रथम की सोच से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के अंतर्गत नागरिक सुरक्षा के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्ध होकर समर्पित भाव से कार्य करें।

बागडे ने भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आम जन का विश्वास अर्जित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की साख इस बात पर है कि समाज में अपराध की प्रवृत्ति कम से कम रहे। पुलिस से अपराधियों में भय व्याप्त रहेगा तभी उनका इकबाल बना रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश