बीकानेर में उदासर के 152 प्राचीन जिनालय में स्नात्र पूजा के बाद नई ध्वजारोहण
बीकानेर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अधीन उदासर स्थित 152 वर्ष प्राचीन भगवान सुपाश्र्व नाथ के जिनालय में रविवार को नई ध्वजा रोहण स्नात्र पूजा के बाद किया गया। प्राचीन ध्वजा की जगह अहमदाबाद से मंगवाई गई नई ध्वजा को उदासर के वरिष्ठ श्रावक ओम प्रकाश संगीता कोठारी परिवार की ओर से विधि विधान से स्थापित किया गया।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि 13 अक्टूबर को पांच शताब्दी से अधिक प्राचीन भांडाशाह जैन मंदिर में उदासर में स्थापित होने वाली नई ध्वजा का शुद्धिकरण व पूजन विधि विधान से करवाया गया था। उन्होंने बताया कि ध्वजा बदली उत्सव के दौरान उदासर जिनालय के मूलनायक भगवान संभव नाथ के साथ भगवान पारश्वनाथ, दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरीश्वरजी, नाकोड़ा भैरव तथा महालक्ष्मी की पूजा व अंगी की गई। उदासर जिनालय में बड़ा ध्वजा उत्सव माघ कृष्ण एकादशी को होगा। इस अवसर पर उदासर के तेरापंथ, साधुमार्गी व जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अनुयायी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव