नीट यूजी 2026: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल बने राजस्थान टॉपर
जयपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट यूजी-2026 के परिणामों में जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 3 हासिल कर राजस्थान में टॉप किया है। उन्होंने 720 में से 711 अंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह सफलता उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासित तैयारी और निरंतर अभ्यास का परिणाम मानी जा रही है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र उपलक्ष्य गोयल ने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच तीसरी रैंक प्राप्त कर संस्थान की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है। उनकी इस सफलता पर परिवार, शिक्षकों और संस्थान में खुशी का माहौल है।
नीट यूजी-2026 में आकाश के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) के छात्र आर्यन गुप्ता ने 715 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। वहीं, क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र उपलक्ष्य गोयल ने 711 अंकों के साथ एआईआर-3, आर्यन दुबे ने 710 अंकों के साथ एआईआर-7 और गीतांश सरीन ने 705 अंकों के साथ एआईआर-8 प्राप्त की। इसके अलावा आदित्य शर्मा ने 695 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-76 हासिल की।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित के अनुसार इस वर्ष नीट यूजी-2026 में आकाश के 38 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-100 में स्थान बनाया। इनमें 16 छात्र टॉप-50 में और चार छात्र टॉप-10 में शामिल रहे, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश