जयपुर में चौथी बार बन सकता है सामान्य वर्ग का मेयर

 


जयपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। जयपुर में इस बार महापौर का पद अनारक्षित रहा है। ऐसे में जयपुर नगर निगम के अब तक हुए चुनाव में यह चाैथा अवसर है, जब महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए खुला रहेगा। जयपुर नगर निगम का मेयर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद अब राजनीतिक दलों के भीतर दावेदारों का घमासान शुरू हो जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए सीट रहने से अब कई संभावित दावेदारों की राजनीतिक सक्रियता बढ़ सकती है। खास तौर पर सामान्य वर्ग के नेताओं के बीच टिकट और मेयर पद की संभावित दावेदारी को लेकर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जयपुर के नगर निकायों के अध्यक्ष और प्रमुखों की गुरुवार को लॉटरी निकाली गई। संभाग में कुल 91 निकायों के आरक्षण में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के साथ महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं, जिला प्रमुख भी अनारक्षित ओपन रहेगा। ऐसे में जयपुर में दोनों पद के दावेदारों के लिए चुनावी समीकरण बदल गए हैं। जयपुर संभाग में कुल 13 निकाय एससी वर्ग, 6 निकाय एसटी वर्ग, 19 निकाय ओबीसी वर्ग और 53 निकाय सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें एससी वर्ग में 4, एसटी में 2, ओबीसी में 6 और 18 निकाय महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। वहीं जयपुर जिले की अन्य नगरपालिकाओं और कस्बों में आरक्षण के हिसाब से स्थानीय नेताओं की दावेदारी तय होगी। सामान्य वर्ग के महिला आरक्षण में जयपुर में बगरू, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, खेजरोली, पावटा और गोविंदगढ़ निकाय शामिल हैं। इसका मतलब है कि इन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए महिला दावेदारों को मौका मिलेगा। एससी वर्ग के 13 निकाय, 4 महिलाओं के लिए जयपुर संभाग में एससी वर्ग के लिए कुल 13 निकाय आरक्षित किए गए हैं। इनमें कठूमर, जमवारामगढ़, बुहाना , बस्सी, अलवर का रामगढ़, मांढण, भांडारेज, मनोहरपुर, कानोता, सिकराय, बड़ौदामेव, बुहाना और धौंद शामिल हैं। इनमें बस्सी, बड़ौदामेव, कठूमर और भांडारेज एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। एसटी वर्ग में 6 निकाय, 2 महिला आरक्षित एसटी वर्ग के लिए कुल 6 निकाय आरक्षित हैं। इनमें मंडावर, मालाखेड़ा, लवाण, वाटिका, रामगढ़ पचवारा और मंडावरी शामिल हैं। इनमें वाटिका और लवाण एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। ओबीसी वर्ग में 19 निकाय, 6 महिलाओं के लिए ओबीसी वर्ग के लिए संभाग में 19 निकाय आरक्षित हैं। इनमें अजीतगढ़, विराटनगर, विद्याविहार, मनसीसर, नीमराणा, बहादुरपुर, बांदीकुई, नौगांव, भिवाड़ी, श्रीमाधोपुर, खेतड़ी, राजगढ़, चिड़ावा, दौसा, खाटूश्यामजी, पलसाना, दातारामगढ़, मुंडावर और डूंडलोद शामिल हैं। इनमें बांदीकुई, नीमराणा, नौगांव, दौसा, खेतड़ी और खाटूश्यामजी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होंगे। सामान्य वर्ग में 53 निकाय, 18 महिला आरक्षित जयपुर संभाग में सबसे ज्यादा 53 निकाय अनारक्षित के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 18 निकाय अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। महिला आरक्षण वाले निकायों में अलवर नगर निगम, नारायणपुर, सिंघाना, कोटकासिम, सीकर, सुल्ताना, बगरू, नवलगढ़, बिसाऊ, थानागाजी, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, मंड्रेला, बड़ौद, लक्ष्मणगढ़ (अलवर), खेजरोली, पावटा और गोविंदगढ़ शामिल हैं। जयपुर नगर निगम अब तक रहे 9 मेयर, 7 भाजपाई जयपुर में वर्ष 1994 में नगर निगम बनने के बाद से अब तक कुल 9 मुख्य महापौर (मेयर) रहे हैं। वर्ष 2020 में जयपुर नगर निगम को हेरिटेज और ग्रेटर दो भागों में बांट दिया गया था, जिसके बाद दोनों निगमों में अलग मेयर चुने गए। नगर निगम के अब तक 6 चुनाव हो चुके है, इनमें चार बार भाजपा और 2 बार कांग्रेस का महापौर रहा। वहीं चूंकि पिछले बार चूंकि निगम का बंटावारा हो गया था, इसलिए मेयर की एक और सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

अब तक ये रहे महापौर

मोहन लाल गुप्ता (1994-1999) - भाजपा (जयपुर के पहले मेयर) निर्मला वर्मा / शील धाभाई (1999-2004) - भाजपा (शहर की पहली महिला मेयर) अशोक परनामी (2004-2008) - भाजपा पंकज जोशी (2008-2009) - भाजपा ज्योति खंडेलवाल (2009-2014) - कांग्रेस (प्रत्यक्ष चुनाव से चुनी गईं) निर्मल नाहटा (2014-2016) - भाजपा अशोक लाहोटी (2016-2018) - भाजपा विष्णु लाटा (2019-2020) - कांग्रेस समर्थित / निर्दलीय बागी सौम्या गुर्जर (ग्रेटर) और मुनेश गुर्जर (हेरिटेज) (2020-2025) - क्रमश: भाजपा और कांग्रेस

जयपुर जिले के नगरीय निकायों में सभापति पद पर आरक्षण की स्थिति

जिला नगर परिषद कैटेगरी पिछली बार किसकी थी

जयपुर बगरू अनारक्षित महिला अनारक्षित ओपन जयपुर बस्सी एससी महिला नई बनी है जयपुर चाकसू अनारक्षित ओपन एससी ओपन जयपुर दूदू अनारक्षित ओपन नई बनी है जयपुर जमवारामगढ़ एससी ओपन नई बनी है जयपुर जोबनेर अनारक्षित महिला अनारक्षित ओपन जयपुर कालाडेरा अनारक्षित ओपन नई बनी है जयपुर कानोता एससी ओपन नई बनी है जयपुर खेजरोली अनारक्षित महिला नई बनी है जयपुर किशनगढ़ रेनवाल अनारक्षित महिला अनारक्षित ओपन जयपुर मनोहरपुर एससी ओपन नई बनी है जयपुर नरेना अनारक्षित ओपन नई बनी है जयपुर फागी अनारक्षित ओपन नई बनी है जयपुर फुलेरा अनारक्षित ओपन अनारक्षित महिला जयपुर वाटिका एसटी महिला नई बनी है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश