कविता चौधरी ने जीती राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित संगीत प्रतियोगिता

 


जोधपुर, 22 जून (हि.स.)। राजकीय अंध विद्यालय आंगनवा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित संगीत प्रतियोगिता का समापन हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. नासिर मोहम्मद मदनी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता भाटी, भाजपा देहात महामंत्री शिवराम ग्वाला तथा समाजसेवी कविता अरोड़ा उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र खींची ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता संयोजक विजयसिंह भाटी एवं घूमानाराम ने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर की कविता चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। गंगानगर की गरिमा द्वितीय तथा बीकानेर के मगाराम तृतीय स्थान पर रहे। वहीं नारायण दास को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन हापू राम चौधरी ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश