आफरी और हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड में एमओयू

 


जोधपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। शुष्क वन अनुसन्धान संस्थान आफऱी और हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड चंदेरिया के मध्य लेड-जिंक स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स चंदेरिया, चित्तौडग़ढ़, राजस्थान में सघन वृक्षारोपण/हरित पट्टी का विकास परियोजनार्थ एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) का हस्ताक्षर समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में आफरी निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अनुसंधान संस्थानों एवं ओद्योगिक इकाईयों के मध्य उक्त समन्वय एवं सहयोग से ही जैव विविधता संरक्षण, हरित भूमि वर्धन की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों से विकसित भारत संकल्पना की प्राप्ति संभव है। एचसीएल से सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एवं लोकेशन हेड आलोक रंजन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व आधारित इस परियोजना से चंदेरिया क्षेत्र की हरित बेल्ट से पर्यावरण एवं पारिस्थिकी के संवर्धन के साथ एक सफल प्रदर्शन मॉडल साबित होने की आशा जताई। कार्यक्रम में एच.सी.एल के पदाधिकारी मनीषा भाटी, पी. मनोज कुमार एवं आफऱी के प्रभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। आफऱी के समूह समन्वयक शोध डॉ. तरुण कांत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश