सपनों को नई उड़ान: मिस डेजर्ट राजस्थान में वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऐलान

 


जयपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। फैशन और ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने का सपना देखने वाली युवतियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस डेजर्ट राजस्थान के आयोजकों ने वाइल्डकार्ड एंट्री की घोषणा की है। इसके तहत वे प्रतिभागी, जो किसी कारणवश पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाईं, अब सीधे इस मंच तक पहुंचने का अवसर पा सकेंगी।

आयोजक अरुण कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार गंगवाल और अमित कुमार खंडेलवाल के अनुसार यह पहल खास तौर पर उन टैलेंटेड युवतियों के लिए की गई है, जो फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं, लेकिन समय या अन्य कारणों से आवेदन नहीं कर सकीं। वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए अब उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और सुनहरा मौका मिलेगा।

आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी वाइल्डकार्ड एंट्री के माध्यम से अब भी इस प्रतिष्ठित मंच का हिस्सा बन सकती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश