मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

 


जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 के ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें करीब सैकडों प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजक चिराग चौधरी और राकेश कुमार ने बताया कि ऑडिशन में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने ब्लैक वन पीस ड्रेस कोड में भाग लिया। प्रतिभागियों ने कैटवॉक के साथ-साथ डांस, सिंगिंग और मिमिक्री के जरिए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

चयनित सेमीफाइनलिस्ट्स के लिए तीन दिवसीय विशेष ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा पोर्टफोलियो शूट, टैलेंट राउंड, योगा, मेडिटेशन, सेल्फ कॉन्फिडेंस और स्टाइलिंग से जुड़े पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 11 अप्रैल को जयपुर स्थित रामाज रिसॉर्ट में आयोजित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश