एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
जयपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा देवपुरा-सवाईमाधोपुर स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 07 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04816, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा, जो 13 अक्टूबर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग से सवाईमाधोपुर-गंगापुर सिटी-दौसा-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा दुर्गापुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा वनस्थली निवाई एवं दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व रेलसेवा के परिवर्तित मार्ग एवं ठहराव संबंधी जानकारी प्राप्त कर लें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश