साइकिल से दिया स्वस्थ रहने का संदेश : अन्नदाता फिटनेस राइड तथा संडे ऑन साइकिल की थीम पर रैली
बीकानेर, 04 मई (हि.स.)। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अन्नदाता फिटनेस राइड तथा संडे ऑन साइकिल की थीम पर आधारित रैली में कृषि विद्यार्थियों, किसानों और विश्वविद्यालय कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुलसचिव डॉ देवारम सैनी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र कल्याण निदेशक डॉ एच एल देशवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से रवाना होकर रैली किसान घर, कुलगुरु निवास, आवासीय कालोनी, सामुदायिक महाविद्यालय होती हुई विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्यालय तक आयोजित की गई।। रैली के माध्यम से स्वस्थ शरीर का संदेश दिया गया। रैली में विश्वविद्यालय के कार्मिक, विद्यार्थी शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव