नर्सेज संगठन का राजस्थान एसोसिएशन में विलय
जोधपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। जोधपुर नर्सेज के एक संगठन राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के जिलाध्यक्ष खेताराम चौधरी ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर अपने संगठन का राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन में विलय कर दिया है।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेङतिया ने बताया कि राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन और राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत की संयुक्त बैठक मथुरादास माथुर अस्पताल में आयोजित की गई जिसमें नर्सेज हित में खेताराम चौधरी ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर में विलय करने की घोषणा की।
इस पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेडतिया और टीम ने इस फैसले का सम्मान करते हुए उनको राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन का दुपट्टा पहनाकर सम्मान और अभिनंदन कर बधाई दी। खेताराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के वर्तमान जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया सराहनीय कार्य कर रहे है। उनकी कार्यशैली से प्रेरित होकर एव नर्सेज हित में संगठन को मजबूती प्रदान करने, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए उन्होंने अपने गुट का विलय करने का निर्णय लिया। मेडतिया ने बताया कि नर्सेज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने का कार्य किया जा रहा है और निकट भविष्य में नर्सेज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाकर चुनाव करवाए जाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से विजेंद्र सिंह मेड़तिया, गोपाल व्यास, बसंत रॉयल, सीमा जोशी, रवीन्द्र गुप्ता, नन्द लाल, खेताराम चौधरी, प्रेमलता चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, योगेन्द्र पुरी, श्रवण पटेल, गायत्री मेङतीया, रघुराज सिंह, नंदलाल, लोकेन्द्र सिंह, हेमलता चौधरी, महेंद्रपाल सिंह, तेजाराम मेघवाल आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश