एमडीएम अस्पताल में फैमिली प्लानिंग वार्ड शुरू
Apr 6, 2026, 18:39 IST
जोधपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। मथुरादास माथुर अस्पताल में रोटरी आर्या के सहयोग से नवनिर्मित फैमिली प्लानिंग वार्ड का उद्घाटन किया गया। इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में परिवार नियोजन सेवाएं और सुदृढ़ होंगी।
यह वार्ड तंबोला फंडरेजर से जुटाई गई राशि से तैयार किया गया है, जो क्लब सदस्यों की सामूहिक भागीदारी और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर कुंती परिहार मौजूद रहीं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने वार्ड के उपयोग और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष श्रद्धा राठी ने प्रायोजकों और सहयोगियों का आभार जताया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश