एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

 


जोधपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन जोधपुर द्वारा कॉलेज का 76वा स्थापना दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 125 से अधिक एमबीएम कॉलेज में पूर्व प्राध्यापक, एलुमनाई, वर्तमान फैकल्टी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुगनीराम बंगुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र जोशी और अतुल भंसाली उपस्थित रहे। देवेंद्र जोशी ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त इंजीनियरों द्वारा विकसित राजस्थान एवं विकसित भारत के इंफ्राटक्चर निर्माण में दिए एवं दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की।

अतुल भंसाली ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त विश्व में कार्यरत अभियंताओं के बारे में कहा कि इन्होने सभी जगह जोधपुर का नाम रोशन किया हैं।

कार्यक्रम में डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एलुमनाई गुलाब चंद कोठरी, प्रो दामोदर शर्मा, प्रो अरविन्द कुमार वर्मा, प्रो श्याम सिंह टाक, प्रो सुशील भंडारी, सीके जैन, डीसी सुराणा, राजेंद्र करवा, एनके जैन, पीसी पुरोहित, आरके विश्नोई, जय सिंह चौधरी, मनमोहन अग्रवाल, नरेश मोटियार आदि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सुराणा एवं सुरेंद्र वैष्णव द्वारा किया गया। समारोह के अंत में प्रोफ़ेसर सुशील सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश