मेडिकल कॉलेज में एमबीएएचसीएचएम पाठ्यक्रम प्रारंभ
जोधपुर, 06 अपै्रल (हि.स.)। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग में इग्रू नई दिल्ली द्वारा संचालित हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एमबीए (एमबीएएचसीएचएम) पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं नियत्रक डॉ. बीएस जोधा ने पाठ्यक्रम में पंजीकृत सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अफजल हकीम ने अवगत करवाया कि इस पाठ्यक्रम में आरएएस अधिकारी, सेना में मेजर नर्सिंग अधिकारी, एम्स नर्सिंग अधिकारी, इंजीनियरिंग क्षेत्र इत्यादि के बीस विभिन्न कार्य क्षेत्रों से आये प्रतिभागी पंजीकृत हुए है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के कुशल प्रबंधन हेतु प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना है।
यह पाठ्यक्रम अस्पताल प्रशासन स्वास्थ्य योजना एवं संसाधन प्रबंधन में विशेषज्ञता प्रदान करता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकें एवं प्रतिभागीयों में स्वास्थ्य एवं प्रबंधन से संबंधित नई दिशा, व्यवहारिक ज्ञान एवं प्रेरणा प्रदान की जा सकें।
इस पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए नियमित सेमिनार, हॉस्पिटल भ्रमण का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत उन्हे चिकित्सालय में चल रहीं केन्द्रीय व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर डॉ. सावित्री शर्मा, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. मो हैदर व डॉ. हेमराज उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश