मारवाड़ रत्न पुरस्कारों की घोषणा
परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर शैतानसिंह को मारवाड़ वीर शिरोमणी सम्मान
जोधपुर, 17 अपै्रल (हि.स.)। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिये जाने वाले मारवाड़ रत्न पुरस्कार 2026 की घोषणा आज मुख्य प्रबन्ध न्यासी पूर्व नरेश गजसिंह द्वारा की गई।
महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र मेहरानगढ़ म्यूजिय़म ट्रस्ट के सहायक निदेशक डॉ. महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि इस वर्ष एक विशेष पुरस्कार (मारवाड़़ वीर शिरोमणी सम्मान) व 18 मारवाड़ रतन सहित कुल 19 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विशेष पुरस्कार के तहत रेजांगला में अदम्य वीरता और राष्ट्र को गौरवान्वित करने के उपलक्ष्य में अमर शहीद मेजर शैतानसिंह को उनके 100वें जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मारवाड़ वीर शिरोमणी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मारवाड़ का सर्वोच्च राव सीहा सम्मान इस वर्ष प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ डॉ. एलएल जाट को प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही महाराज सर प्रतापसिंह सम्मान मिस्टर एलन वेबर, राव जोधाजी सम्मान श्याम कुम्भट, महाराजा हनवन्तसिंह सम्मान डॉ. इशा दीक्षित व डॉ. प्रणव दीक्षित, मेजर दलपतसिंह (एमसी) सम्मान विंग कमाण्डर दीपिका मिश्रा, पद्मभूषण कोमल कोठारी सम्मान प्रो. जॉन डी स्मिथ, कुंवर करणीसिंह जसोल सम्मान मैमुना नरगिस जैदी, महाराजा विजयसिंह सम्मान उमर मोहम्मद, महाराजा मानसिंह सम्मान डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, एचएच महाराजा उम्मेदसिंह सम्मान पद्मश्री श्याम सुन्दर पालीवाल, राजदादीसा बदन कंवर भटियाणी सम्मान सरिता राठौड़, एचएच राजमाता कृष्णाकुमारी सम्मान मोहनसिंह राठौड़, एचएच गजसिंही (द्वितीय) सम्मान झीमा देवी, चिरंजीव युवराज शिवराजसिंह सम्मान संदीपसिंह मान, मुहता नैणसी सम्मान भुवनेश जैन, राजाराम मेघवाल सम्मान रफीक खान, पद्मश्री सीताराम लालस सम्मान ,नागराज शर्मा और डॉ. नारायणसिंह भाटी मालूंगा सम्मान मंगत बादल को प्रदान किया जाएगा।
उपरोक्त सभी पुरस्कार 12 मई को जोधपुर स्थापना दिवस पर मारवाड़ इण्टरनेशनल सेण्टर पॉलिटेक्निकल कॉलेज परिसर, में सुबह 10.30 बजे से आयोजित होने वाले समारोह में पूर्व नरेश गजसिंह एवं अतिथियों द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश