विजयादशमी पर मरुधरा प्रेस क्लब का गठन, जय सिंह चौहान निर्विरोध अध्यक्ष : श्रेयांश बैद को सचिव और यतेंद्र चड्ढा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
बीकानेर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। विजयादशमी के शुभ अवसर पर बीकानेर में मरुधरा प्रेस क्लब का गठन किया गया है। पत्रकारों के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से गठित क्लब में जय सिंह चौहान को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं, श्रेयांश बैद को सचिव तथा यतेंद्र चड्ढा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मरुधरा प्रेस क्लब बीकानेर का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना, उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करना है। संगठन पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और एकता को बढ़ावा देने के साथ ही पत्रकार हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
मरुधरा प्रेस क्लब बीकानेर मे पत्रकार एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव