सात जोड़ी ट्रेनाें में बढ़ेंगे 15 अतिरिक्त डिब्बे
जयपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा अक्टूबर माह में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए सात जोडी रेलसेवाओं में 15 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 17 से 31 अक्टूबर तक तथा अमृतसर से 18 से 01 नवम्बर तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 17 से 31 अक्टूबर तक तथा अमृतसर से 18 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 19625/19626, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 18 अक्टूबर को एवं बान्द्रा टर्मिनस से 19 अक्टूबर को केवल एक ट्रिप के लिए 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश