लोजपा (आर) की राष्ट्रीय मिटिंग में बड़ा फैसला : राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव में उतरेगी पार्टी
बीकानेर/नई दिल्ली, 12 अगस्त (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय मिटिंग दिल्ली के होटल सांगरी लॉ इॅरोज में आयोजित हुई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय केबिनेट मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता में आयोजित मिटिंग में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल पदाधिकारी, सांसद, विधायकों के साथ राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल (बीकानेर) और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरज कुमार भी शामिल हुए। मिटिंग में रमजान मुगल ने कहा राजस्थान में होने जा रहे निकाय और पंचायती राज चुनावों में हमारी पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरने के लिये तैयार है, इसके लिये राष्ट्रीय नेतृत्व की अनुशंषा जरूरी है। मुगल के प्रस्ताव पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े प्रधान महासचिव अब्दूल खलिक ने अनुशंषा देने के साथ आश्वासन दिया कि राजस्थान के निकाय-पंचायती राज चुनावों में पार्टी की ओर कार्यकर्ताओं की हौंसलाफजाई में कोई कमी नहीं आने देगी। मिटिंग में मुगल के प्रस्ताव पर चुनावी तैयारियों की रूपरेखा भी तैयार की गई। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा मिटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक एवं जननेता स्व.रामविलास पासवान, बहुजन समाज के आजीवन संघर्ष करने वाले कांशीराम जी को ‘भारत रत्न’ देने, पार्टी स्तर पर राष्ट्रीय युवा आयोग और राष्ट्रीय किसान आयोग स्थापना के लिये पहल करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव