एलएंडटी फाइनेंस ने जयपुर में जसप्रीत बुमराह के साथ गोल्ड लोन अभियान किया शुरू
जयपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड ने जयपुर में अपने ब्रांड एंबेसडर जसप्रीत बुमराह के साथ ‘कोई भी सपना होल्ड मत करो,एलएंडटी फाइनेंस गोल्ड लोन करो’अभियान शुरू किया। इसके तहत तीन नए टेलीविजन विज्ञापन जारी किए गए। अभियान का उद्देश्य लोगों को गोल्ड लोन के प्रति जागरूक करना और सोने के बदले ऋण लेकर अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी करने के विकल्प से परिचित कराना है।
कंपनी के जयपुर में किए गए गोल्ड लोन अध्ययन के अनुसार, 62 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए गोल्ड लोन लेने में रुचि दिखाई। इनमें 20 प्रतिशत ने भूमि या संपत्ति खरीदने, 17 प्रतिशत ने नया व्यवसाय शुरू करने तथा 15-15 प्रतिशत ने दोपहिया वाहन खरीदने और स्वयं या परिवार की शिक्षा के लिए गोल्ड लोन को उपयोगी विकल्प माना।
कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी राजू दोदती ने बताया कि कंपनी का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 242 प्रतिशत बढ़कर 5,043 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,475 करोड़ रुपए था। कंपनी की 502 सक्रिय गोल्ड लोन शाखाएं हैं और चालू वित्त वर्ष में इनकी संख्या 800 से अधिक करने की योजना है।
मुख्य विपणन अधिकारी कविता जगतियानी ने कहा कि गोल्ड लोन लोगों को अपने पास मौजूद सोने का उपयोग वित्तीय जरूरतों और भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए करने का अवसर देता है। कंपनी ने आठ राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के प्रमुख बाजारों में करीब 150 शाखाओं के माध्यम से अभियान शुरू किया है।
जयपुर में अभियान के प्रचार के लिए विवेक विहार स्थित अहिंसा पार्क और श्याम वाटिका पार्क की बेंचों पर गोल्ड ब्रांडिंग की गई है। इसके अलावा, अधिक आवाजाही वाली शाखाओं पर भी व्यापक प्रचार व्यवस्था की गई है। बसों पर विज्ञापन के माध्यम से भी अभियान को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश